📞 011-40516236📱 +91 9667665710📍 Nehru Place, New Delhi
Bluegate Publishers

Bluegate Publishers

Creating Books. Building Futures.

HomeBooksAditi -1
Aditi -1
Class Class 1Hindi (Grammar)CBSEHYBRID LEARNING

Aditi -1

Hindi Grammar

बच्चे भाषा का प्रयोग अपने आस-पास के वातावरण में और माता-पिता के साथ रहकर सीखते हैं। धीरे-धीरे वे अपनी शब्दावली में भाषा का सही रूप समझते हैं और व्यवहार में लाते हैं। 'अदिती' पुस्तक श्रृंखला इस दिशा में किया गया एक अनूठा प्रयास है। इस पुस्तक श्रृंखला में हमारी कोशिश रही है कि ब्या. करण को सरल एवं सहज ढंग से प्रस्तुत किया जाए। इस पुस्तक श्रृंखला की विशेषता यह है कि इसमें बाल-मनोविज्ञान का पूरा-पूरा ध्यान रखा गया है। इस श्रृंखला में हिंदी व्याकरण को हमने छात्रों के स्तर, पूर्वज्ञान, ग्रहणशक्ति एवं आवश्यकता के अनुरुप प्रस्तुत किया है। इस श्रृंखला में केंद्रीय हिंदी निदेशालय द्वारा निर्धारित मानक वर्तनी का ही प्रयोग किया गया है. जिसके द्वारा छात्र मानक वर्तनी से परिचित हो सके और वे अपनी लिखित भाषा में उसका प्रयोग करें। कुछ लोगों की धारणा है कि व्याकरण एक नीरस एवं शुष्क विषय है इसलिए इस पुस्तक श्रृंखला के माध्यम से हमने व्याकरण को सरल, सरस एवं सुबोध बनाने का प्रयास किया है। इसे बहुरंगी एवं सचित्र बनाकर और अधिक आकर्षक बनाया गया है। छात्रों को विषय सामग्री की परिभाषाओं में न उलझाकर, उन्हें व्यावहारिक रूप से ग्राह्य बनाने का प्रयत्न किया गया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारी यह पुस्तक श्रृंखला छात्रों में भाषा और व्याकरण के कौशल का निर्माण करने के हमारे प्रयास को सफलता प्रदान करेगी। सुधार एवं परिष्कार की दृष्टि से सुविज्ञजनों द्वारा भेजे जाने वाले सुझावों एवं परामशों से हमें प्रसन्नता होगी।

Pages

56

ISBN

978-93-93609-01-4

Board

CBSE

Weight

-

Preview a selection of pages from this book.